अमेरिकी महिला सांसद ने खुद को बचाने के लिए हमलावर पर फेंकी कॉफी, हमलावर हुआ अरेस्ट
अमेरिकी महिला सांसद एंजी क्रैग पर गुरुवार को उनके अपार्टमेंट की लिफ्ट में हमला किया गया। इस दौरान खुद को बचाने के लिए क्रैग ने हमलावर पर गर्म कॉफी फेंक दी थी। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने क्रैग की गर्दन पकड़कर गाल पर घूसे मारे थे और संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।