अमेरिकी म्यूज़ियम में मिलीं तमिलनाडु के मंदिर से चोरी हुई देवताओं की दो मूर्तियां: सीआईडी
तमिलनाडु सीआईडी के मूर्ति विभाग को तिरुवरूर के श्री वेणुगोपाल स्वामी मंदिर से चोरी हुई भगवान योगनरसिंह और भगवान गणेश की दो मूर्तियों के एक अमेरिकी म्यूज़ियम में होने की सूचना मिली है। बकौल सीआईडी, मूर्तियां करीब 50 साल पहले चोरी हुई थीं। मूर्ति विभाग ने यूनेस्को संधि के तहत मूर्तियों को वापस लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।