अमेरिकी यूट्यूबर का गुम हुआ वॉलेट भारतीय दुकानदार ने लौटाया, यूट्यूबर ने शेयर किया वीडियो
भारत घूमने आई अमेरिकी यूट्यूबर स्टेफ ने ट्रेन में छूटा वॉलेट गुजरात के चिराग नामक दुकानदार द्वारा लौटाए जाने के बाद दुकानदार का आभार जताते हुए वीडियो शेयर किया है। यूट्यूबर ने दुकानदार को पैसों की पेशकश की जिसे दुकानदार ने लेने से इनकार कर दिया था। यूट्यूबर ने कहा, "नेक काम के बदले टिप ऑफर कर मैंने गलती की।"