अमेरिकी यूनिवर्सिटी के चांसलर ने एशियाई भाषाओं का उड़ाया मज़ाक, बाद में मांगी माफी
अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी नॉर्थवेस्ट के चांसलर थॉमस एल. कियॉन ने एक समारोह के दौरान एशियाई भाषाओं का मज़ाक उड़ाने वाले अपने वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माफी मांग ली है। थॉमस ने कहा, "अनजाने में दी गई मेरी इस प्रतिक्रिया से कुछ लोगों को पीड़ा पहुंची है...उसके लिए मैं माफी मांगता हूं…मुझे इससे सीख मिलेगी।"