अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए। सोमवार को ऑस्टिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे, जिसमें 30 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन खरीदने की भारत की योजना पर चर्चा हो सकती है।
गौरतलब है, अमेरिकी रक्षा मंत्री का ये दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से 2 सप्ताह पहले हो रहा है।