अमेरिकी राजदूत के पीओके दौरे व उसे 'आज़ाद जम्मू-कश्मीर' बताने पर भारत ने जताई आपत्ति

भारत ने पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम की हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की यात्रा को लेकर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अमेरिका को इस आपत्ति से अवगत करा दिया गया है। गौरतलब है, ब्लोम ने इस यात्रा के दौरान पीओके का उल्लेख 'आज़ाद जम्मू-कश्मीर' के रूप में किया था।

Load More