अमेरिकी राजदूत ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा, इसे सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रणाली में से एक बताया
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को पहली बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। गार्सेटी ने मेट्रो में यात्रा करने का एक वीडियो 'X' पर शेयर किया है जिसमें वह लोगों से बातचीत करते और सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं। गार्सेटी ने दिल्ली मेट्रो की तारीफ करते हुए इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रणालियों में से एक बताया है।