अमेरिकी राजनयिक ने शेयर कीं कन्याकुमारी तट से सूर्योदय की तस्वीरें, कहा- 'भारत की खूबसूरती'
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कन्याकुमारी के तट से सूर्योदय की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने 'X' पर कहा, "मैंने कन्याकुमारी में सूर्योदय का शानदार नज़ारा देखा जहां हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर मिलते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह जगह भारत की असाधारण विविधता और खूबसूरती को दिखाती है।"