अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर को टैक्स न भरने के आरोप में हो सकती है 17 साल तक की जेल
अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर के खिलाफ नए आपराधिक आरोप दायर किए हैं जिसमें उन पर $1.4 मिलियन के टैक्स भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है। हंटर पर टैक्स से जुड़े मामले समेत कई संगीन आरोप हैं। दोषी पाए जाने पर हंटर को 17 साल तक की जेल हो सकती है।