अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाइट हाउस में मनाई दिवाली
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उनकी पत्नी जिल बाइडन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने वाइट हाउस में दिवाली रिसेप्शन का आयोजन किया और लोगों को बधाई दी। बाइडन ने कहा, "दिवाली हमें याद दिलाती है कि हमारे पास अंधकार को दूर कर दुनिया में प्रकाश लाने की शक्ति है।" वहीं, हैरिस ने कहा, "हम एक-दूसरे में और खुद में रोशनी देखें।"