अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और डॉनल्ड ट्रंप के बीच 27 जून को होगी डिबेट
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच चुनावी डिबेट 27 जून को होगी। बाइडन ने कहा, "ट्रंप, अब तुम्हारी बारी है। जैसा कि तुमने कहा कि कहीं भी, कभी भी, किसी भी जगह।" ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति जो बाइडन का डिबेट को स्वीकार करना मेरे लिए सम्मान की बात है।"