अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इज़रायल दौरे तक हमास संग युद्ध पर रहेगा विराम: रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इज़रायल व गाज़ा की सीमा का दौरा करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन के दौरे तक इज़रायल व हमास के बीच जारी युद्ध पर विराम रहेगा। बकौल रिपोर्ट, इस विराम से कुछ सैन्य कमांडरों में निराशा है और उनका मानना है कि इससे हमास को युद्ध की तैयारी के लिए अधिक समय मिल जाएगा।