अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले की गाड़ी से टकराई कार
अमेरिका के विलमिंगटन में रविवार को एक कार राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले के एक वाहन से टकरा गई। राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला व उनकी पत्नी जिल बाइडन सुरक्षित हैं और हादसे के बाद कार चालक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। राष्ट्रपति घटनास्थल से लगभग 40 मीटर दूर मौजूद थे और इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।