अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कहा 'तानाशाह'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक कार्यक्रम के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह कहा है। इस साल अमेरिका में उड़ते दिखे चीन के जासूसी गुब्बारे पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। गौरतलब है, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के साथ तनाव कम करने के मकसद से रविवार को ही जिनपिंग से मुलाकात की थी।