अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर की शेयर
जी20 समिट के लिए भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री मोदी आपको देखकर बहुत अच्छा लगा...जी20 समिट के दौरान हम सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका और भारत की साझेदारी इतिहास के किसी भी समय की तुलना में अधिक मज़बूत, घनिष्ठ और ज़्यादा गतिशील हो।"