अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को गलती से कहा 'राशी सुनक'; सामने आया वीडियो
ऋषि सुनक द्वारा आधिकारिक तौर पर यूके के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने से एक दिन पहले उनके बारे में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऋषि सुनक को गलती से 'राशी सुनक' कहते दिखे। बाइडन ने कहा था, "आज हमें खबर मिली कि राशी...राशी सुनक अब यूके के प्रधानमंत्री हैं।"