अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ पीएम मोदी के डिनर के लिए क्या की जा रही हैं तैयारियां?
अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन डिनर रखेंगे। शाकाहारी खाना बनाने वाली शेफ नीना कर्टिस गेस्ट शेफ होंगी और वह वाइट हाउस की एग्ज़ीक्यूटिव शेफ व एग्ज़ीक्यूटिव पेस्ट्री शेफ के साथ मिलकर मेन्यू तैयार कर रही हैं। बकौल सीएनएन, ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके वायलिन वादक जोशुआ बेल शाम को उनका मनोरंजन करेंगे।