अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा 'मुझे कैंसर है'; वाइट हाउस ने जारी किया स्पष्टीकरण
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को तेल रिफाइनरी उत्सर्जन पर बात करते हुए कहा, "यही वजह है कि...मुझे और कई अन्य लोग...जिनके साथ मैं बड़ा हुआ...उन्हें कैंसर है।" हालांकि, उनके डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी ऐंड्र्यू बेट्स ने स्पष्ट किया कि बाइडन 2021 के 'स्किन कैंसर' का ज़िक्र कर रहे थे जिसका इलाज उन्होंने पद संभालने से पहले करवा लिया था।