अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने किम जोंग-उन को गलती से कहा दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने भाषण में गलती से उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति बता दिया। बाइडन ने कहा, "हम दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग-उन के लिए डॉनल्ड ट्रंप (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति) के प्रेम पत्रों या पुतिन (रूसी राष्ट्रपति) के लिए प्रशंसा को कभी नहीं भूलेंगे।" कैलिफोर्निया में भाषण दे रहे थे बाइडन।