बाइडन ने गलती से टेलीप्रॉम्पटर से पढ़ा 'पॉज़' शब्द; वीडियो हुआ वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह टेलीप्रॉम्पटर से भाषण पढ़ने के दौरान 'पॉज़' शब्द भी पढ़ते दिख रहे हैं। बाइडन ने कहा, "कल्पना कीजिए कि हम आगे क्या कर सकते हैं। 4 और साल। 'पॉज़'।" बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन एक ट्रेड यूनियन इवेंट में लोगों को संबोधित कर रहे थे।