अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने गांजा रखने के दोषी हज़ारों अमेरिकियों को किया माफ
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गांजे से जुड़े कानूनों के तहत गांजा रखने के दोषी हज़ारों अमेरिकियों को माफ कर दिया है। बाइडन ने कहा, "हज़ारों लोग हैं जिन्हें मात्र गांजा रखने का दोषी पाया गया जिससे वे रोज़गार, घर या शिक्षा...से वंचित हो सकते हैं।" उन्होंने कहा, "इस कदम से ऐसे दोष के...परिणामों को रोकने में मदद मिलेगी।"