अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन व यूके के पीएम सुनक ने की यमन में हूती के खिलाफ हवाई हमले की पुष्टि
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड्स के समर्थन से यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ किए गए हवाई हमलों की पुष्टि की है। एक बयान के अनुसार, इन हमलों का मकसद वैश्विक व्यापार व अंतर्राष्ट्रीय नाविकों के जीवन को खतरे में डालने वाले हूती विद्रोहियों की क्षमता खत्म करना है।