अमेरिकी रैपर गूची मेन की पत्नी ने बेटी को दिया जन्म; उन्होंने शेयर की तस्वीरें
अमेरिकी रैपर गूची मेन की पत्नी कीशी केऑर डेविस ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और उन्होंने उसका नाम 'आइसलैंड' रखा है। गूची ने नवजात की तस्वीरें शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि हमारी बच्ची इस दुनिया में है...वह बेहद सुंदर और स्वस्थ है।" गौरतलब है, गूची और कीशी का 2 साल का बेटा भी है।