अमेरिकी रैपर मशीन गन केली ने पहना कई इंच लंबे स्पाइक्स वाला सूट, वायरल हुईं तस्वीरें
अमेरिकी रैपर कॉल्सन बेकर उर्फ मशीन गन केली ने अमेरिकन म्यूज़िक अवॉर्ड्स में गनमेटल से बने कई इंच लंबे स्पाइक्स वाला पर्पल रंग का सूट पहना और उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। उन्होंने स्टेज पर अपने कपड़ों को लेकर मज़ाक करते हुए कहा कि सूट में वॉशरूम जाना मुश्किल था। उन्होंने शो में फेवरेट रॉक आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता।