अमेरिकी विदेश विभाग ने पाक अफसरों पर इमरान को पीएम पद से हटाने के लिए डाला था दबाव: रिपोर्ट
द इंटरसेप्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने मार्च 2022 में एक बैठक में पाकिस्तानी अधिकारियों पर यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान तटस्थ रवैया अपनाए जाने के चलते इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने का दबाव बनाया था। बकौल रिपोर्ट, बैठक में अमेरिका ने अधिकारियों से ऐसा न करने पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की धमकी दी थी।