अमेरिकी विमान से 16,000 फीट की ऊंचाई से गिरे आईफोन में नहीं आई कोई खरोंच
अमेरिका में उड़ान के दौरान अलास्का एयरलाइन्स के बोइंग 737-9 एयरक्राफ्ट का प्लग डोर उड़ने के बाद प्लेन से 16,000 फीट की ऊंचाई से गिरा एक आईफोन 2 दिन बाद बरामद हुआ है। सीनैथन बेट्स नामक एक शख्स को सड़क पर यह फोन मिला जो बिलकुल सही अवस्था में है। बेट्स ने X पर फोन की तस्वीर शेयर की है।