अमेरिकी वैज्ञानिकों ने न्यूक्लियर फ्यूज़न में बड़ी सफलता का किया एलान
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने फ्यूज़न इग्नीशन में बड़ी सफलता हासिल की है जिससे रक्षा व स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। वैज्ञानिकों ने 5 दिसंबर को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए कंट्रोल्ड न्यूक्लियर फ्यूज़न एक्सपेरिमेंट किया था।
पहली बार ऐसा हुआ कि न्यूक्लियर फ्यूज़न में जितनी ऊर्जा लगती है, उससे अधिक ऊर्जा पैदा हुई हो।