अमेरिकी व्यवसायी ने खेल सट्टेबाज़ी में जीते $75 मिलियन, शेयर की कैश से भरे सूटकेस की तस्वीर
अमेरिकी व्यवसायी जिम मैकिंगवेल ने वैध खेल सट्टेबाज़ी के इतिहास में सबसे बड़ी राशि के तौर पर $75 मिलियन जीते हैं। उन्होंने बेसबॉल वर्ल्ड सीरीज़ में ह्यूस्टन एस्ट्रोस की जीत पर $10 मिलियन का दांव लगाया था। 71-वर्षीय मैकिंगवेल ने कैश से भरे सूटकेस के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "$75 मिलियन का यह ट्वीट कैसा है।"