अमेरिकी शहर ने 3 सितंबर को 'सनातन धर्म दिवस' किया घोषित
केंटकी (अमेरिका) में लुइविल शहर के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने 3 सितंबर को 'सनातन धर्म दिवस' घोषित किया है। लुइविल के हिंदू मंदिर में एक उत्सव के दौरान डिप्टी मेयर बारबरा सेक्स्टन स्मिथ ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह घोषणा तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान 'सनातन धर्म का खात्मा होना चाहिए' पर विवाद के बीच हुई है।