अमेरिकी सदन ने क्वाड देशों के बीच सहयोग को आसान बनाने के लिए क्वाड बिल किया पारित
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने क्वाड देशों (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान) के बीच सहयोग को आसान बनाने के लिए क्वाड विधेयक पारित किया है। विधेयक में इसके कानून बनने के 60 दिन के भीतर क्वाड अंतर-संसदीय कार्य समूह के गठन के लिए जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ अमेरिकी विदेश मंत्रालय को बातचीत करने को कहा गया है।