अमेरिकी सदन में समलैंगिक विवाह की रक्षा करने वाला विधेयक पारित
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स में गुरुवार को समलैंगिक विवाह की रक्षा करने वाला विधेयक पारित हो गया और अब इसे राष्ट्रपति जो बाइडन के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। बाइडन ने कहा, ''कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया कि अमेरिकियों को उस व्यक्ति से शादी करने का अधिकार हो, जिसे वे प्यार करते हैं।''