अमेरिकी सीनेट की फॉरेन रिलेशन पैनल ने एरिक गार्सेटी को भारत में राजदूत बनाने की मंज़ूरी दी

अमेरिकी सीनेट की फॉरेन रिलेशन पैनल ने लॉस ऐंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाने की मंज़ूरी दी है। उनके नामांकन को 13-8 के वोटों से मंज़ूरी मिली है और रिपब्लिकन सीनेटर टॉड यंग और बिल हेर्टी ने एरिक के पक्ष में मतदान किया। सभी डेमोक्रेट सदस्यों ने गार्सेटी के पक्ष में वोट डाले।

Load More