अमेरिकी सुरक्षाबलों ने आई.एस. के शीर्ष आतंकी बिलाल अल सुडानी को सोमालिया में किया ढेर
अमेरिकी सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) के शीर्ष आतंकी बिलाल अल सुडानी को सोमालिया में मार गिराया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि बिलाल अल सुडानी समूह के वैश्विक संचालन के लिए धन जुटाता था। बकौल ऑस्टिन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमालिया में इस ऑपरेशन को चलाने के आदेश दिए थे।