अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान से वापस बुलाने का कोई पछतावा नहीं: जो बाइडन
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें अमेरिकी सेना को वापस बुलाने का कोई पछतावा नहीं है। बकौल बाइडन, अफगानिस्तान के नेताओं को साथ आना होगा और अपने देश के लिए लड़ना होगा। खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान के 65% हिस्से पर तालिबान अपना कब्ज़ा जमा चुका है।