अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों का बाज़ार मूल्य एक दिन में $130 बिलियन घटा
अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों का बाज़ार मूल्य शुक्रवार को $130-बिलियन से अधिक कम हुआ। ट्विटर और स्नैपचैट के तिमाही नतीजों से ऑनलाइन विज्ञापन को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच यह गिरावट आई है। स्नैपचैट के शेयर्स 39% गिरकर मार्च-2020 के बाद अपने निम्नतम स्तर पर आ गए जबकि अल्फाबेट के स्टॉक में 2-वर्षों में 5.6% की सर्वाधिक एक-दिवसीय गिरावट आई।