अमेरिकी स्कूल में 6 लोगों की हत्या करने वाली शूटर की दोस्त के साथ आखिरी चैट्स आईं सामने
टेनेसी (अमेरिका) के नैशविल में एक स्कूल में 6 लोगों की हत्या करने वाली 28 वर्षीय ट्रांसजेंडर शूटर की दोस्त के साथ इंस्टाग्राम पर आखिरी चैट्स सामने आई हैं। शूटर ने गोलीबारी से पहले दोस्त को भेजे मेसेज में लिखा था, "मेरी मौत के बाद तुम शायद मेरे बारे में खबरों में सुनोगी…यह मज़ाक नहीं है...अगले जन्म में फिर मिलूंगी।"