अमेरिकी हवाई हमले में सीरिया में मारा गया इस्लामिक स्टेट का शीर्ष नेता

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को बताया कि इस्लामिक स्टेट के 5 शीर्ष नेताओं में से एक माहेर अल-अगल को सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में ढेर कर दिया गया है। वह सीरिया में इस आतंकी संगठन का प्रमुख था। बकौल पेंटागन, हमले में संगठन का एक और नेता बुरी तरह घायल हुआ लेकिन किसी आम आदमी की जान नहीं गई।

Load More