अमेज़न के जंगल में गुम होने के 31 दिन बाद मिले शख्स का 17 किलो वज़न हुआ कम
अमेज़न के वर्षा वन में गुम होने के 31 दिन बाद मिले जोनाथन अकोस्टा नामक 30-वर्षीय बोलिवियाई शख्स का वज़न 17 किलोग्राम कम हो गया है। इस बीच कीड़े खाकर व अपना पेशाब पीकर ज़िंदा रहा शख्स डीहाइड्रेशन की स्थिति में मिला था। दरअसल, उत्तरी बोलिविया में शिकार के दौरान अकोस्टा अपने दोस्तों से 25 जनवरी को बिछड़ गया था।