अमेज़न वर्षावन में मृत मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, शिकारियों की गोली से मौत होने की आशंका
अमेज़न वर्षावन (ब्राज़ील) में दुनिया का सबसे लंबा सांप मृत मिला है और कई रिपोर्ट्स में शिकारियों की गोली से इस एनाकोंडा की मौत होने का दावा किया गया है। वैज्ञानिकों को फरवरी में अमेज़न वर्षावन में लगभग 25 फीट लंबा सांप मिला था। बकौल प्रोफेसर फ्रीक वोंक, सांप की मौत के सही कारण की जांच की जा रही है।