अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, 1 लाख दीयों से जगमगाएगा राम मंदिर
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि दीपोत्सव के दौरान अयोध्या का राम मंदिर 1 लाख दीयों से जगमगाएगा। आयोजन के लिए 1000 कार्यकर्ता तैनात होंगे और परिसर को 5 ज़ोन में बांटा गया है व जल्द ही सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर परिसर, ग्रीन हाउस और यज्ञशाला क्षेत्र में लगभग 30,000 दीये जलाए जाएंगे।