अयोध्या और बद्रीनाथ में चुनावी हार के बाद BJP को दूसरी धर्म नगरी में मिली जीत
लोकसभा चुनाव-2024 में अयोध्या क्षेत्र की सीट फैज़ाबाद (यूपी) और बद्रीनाथ (उत्तराखंड) के विधानसभा उप-चुनाव में हार का सामना करने वाली बीजेपी ने अब केदारनाथ सीट जीत ली है। केदारनाथ में हुए विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी की आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। इससे पहले, बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में श्री माता वैष्णो देवी सीट जीती थी।