अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव की तारीख का हुआ एलान

चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। यहां 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी। गौरतलब है, प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव नवंबर में हो चुके हैं लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से उस समय यहां चुनाव नहीं हुआ था।

Load More