अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज़ पर खाटू श्याम मंदिर को बनाया जाएगा भव्य, खर्च होंगे ₹100 करोड़

राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए बताया कि प्रदेश के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को ₹100 करोड़ खर्च कर अयोध्या के राम मंदिर व वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज़ पर भव्य बनाया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के भारत मंडपम की तरह जयपुर में राजस्थान मंडपम बनाया जाएगा।

Load More