अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ाया गया दुनिया का सबसे महंगा आम
दुनिया के सबसे महंगे आम मियाज़ाकी को सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाया गया। यह आम किसान ओमप्रकाश सिंह ने चढ़ाया जिन्होंने लगभग दो साल पहले इसका पेड़ लगाया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आम की कीमत ₹2.5-3 लाख/किलोग्राम है। इस आम को 'एग ऑफ द सन' के नाम से भी जाना जाता है।