अयोध्या की रामलीला में मनोज तिवारी बनेंगे बाली, सुग्रीव के रोल में दिखेंगे रवि किशन
अयोध्या रामलीला कमिटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस साल 1 से 12 अक्टूबर तक अयोध्या में रामलीला आयोजित की जाएगी। रामलला के विराजमान होने के बाद पहली बार होने वाली इस रामलीला में करीब 42 फिल्मी हस्तियां हिस्सा लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बाली' का रोल बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और 'सुग्रीव' का रोल रवि किशन निभाएंगे।