अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 2024 की आखिरी आरती के लिए जुटी भक्तों की भारी भीड़
अयोध्या (यूपी) के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ जुटी जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। मंदिर में साल 2024 की आखिरी आरती के लिए भक्त कतार में खड़े दिखे। गौरतलब है, मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी।