अयोध्या के सरकारी स्कूलों में लगी यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री पर रोक
अयोध्या (यूपी) के ज़िला बेसिक शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स, बाहरी लोगों और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। स्कूल परिसर में बिना अनुमति के फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगाया गया। बकौल विभाग, बाहरी लोग स्कूलों में घुसकर स्कूल स्टाफ के वीडियो बना रहे थे।