अयोध्या के हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का 85 वर्ष की आयु में निधन, CM योगी के थे करीबी

अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को 85-वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, महंत दास को हाई बीपी व शुगर समेत कई बीमारियां थीं व पिछले 8 महीने से उनका इलाज चल रहा था। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता था और मुख्यमंत्री अक्सर उनसे मिलने आश्रम आते थे।

Load More