अयोध्या गैंगरेप की नाबालिग पीड़िता के भ्रूण का डीएनए सपा नेता से नहीं हुआ मैच

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में गैंगरेप की पीड़िता 12 वर्षीय लड़की के भ्रूण का डीएनए मामले में आरोपी 71 वर्षीय सपा नेता मुईद खान से मैच नहीं हुआ है। वहीं, मामले में सह-आरोपी व मुईद के घरेलू सहायक राजू से सैंपल मैच हो गया है। प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को सोमवार को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Load More