अयोध्या गैंगरेप मामले को लेकर लखनऊ में लगाए गए 'लड़के हैं गलती हो जाती है' लिखे बैनर
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले को लेकर लखनऊ में 'लड़के हैं गलती हो जाती है' लिखे बैनर लगाए गए हैं। बीजेपी की नेता श्वेता सिंह ने ये बैनर लगवाए हैं और इन पर गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मुईद को लेकर लिखा है, "मुईद है गलती हो जाती है?"